मुख्यपृष्ठसमाचारप्रयागराज में भौकाली डिजिटल होली खेलने को जुटी रही भीड़...रंगों में डूबा...

प्रयागराज में भौकाली डिजिटल होली खेलने को जुटी रही भीड़…रंगों में डूबा रहा जानसेनगंज चौक

राजेश सरकार / प्रयागराज

संगमनगरी में ओम संस्था जानसेनगंज की डिजिटल होली इस बार भारी भीड़ के साथ भौकाली और आकर्षण का केन्द्र बनी रही। हजारों लोगों ने इसका लुत्फ उठाया। जबलपुर से लाई गई अत्याधुनिक तकनीकों वाली मशीनों के माध्यम से तथा बाहर से मंगाए गए गये सुपर स्पेशल रंगों की वर्षा से होली का लुत्फ उठाने वाले लोग दोनों दिन रंगों से सराबोर हुए।
प्रयाग व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी एवं समाजसेवी अकरम शगुन ने बताया कि जॉनसेनगंज चौराहे से चौक घंटाघर तक कार्यक्रम बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि इसकी तैयारियों के लिए कई पदाधिकारियों को नियुक्त कर सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
इस अवसर पर विजय चौरसिया, अजय चौरसिया, दिगंबर त्रिपाठी, भरत कनौजिया, अनूप केसरवानी, गोपाल मिश्रा, गौरी शंकर वर्मा, जीसू पांडेय, आकाश चौरसिया, कुशल केसरवानी, राकेश शर्मा, अनुभव, नाजिया सहित जॉनसनगंज और चौक के समस्त नागरिक उपस्थित रहे।

 

होली में डांस के दौरान नशे में चलाई गोलियां, कई जख्मी
शहर के कटरा बाजार में गुरुवार को कुछ व्यक्ति होली खेलते हुए शराब के नशे में डांस कर रहे थे। इस दौरान उनमें से एक व्यक्ति ने नशे में अपने अवैध असलहे से हवाई फायरिंग शुरू कर दी। जिसके छर्रे आस-पास डांस कर रहे व्यक्तियों में से कुछ को लगे जिससे उनको मामूली चोटें आयी हैं। घायल व्यक्तियों को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। आरोपी व्यक्ति की पहचान कर ली गयी है तथा पुलिस टीम का गठन कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त नगर ने कहा कि मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। बताया जा रहा है कि घायलों में सुंदरम त्रिपाठी नामक युवक की हालत गंभीर है।

 

अन्य समाचार