मुख्यपृष्ठनए समाचारशिवसेनाप्रमुख के राष्ट्रीय स्मारक का पहला चरण पूरा!

शिवसेनाप्रमुख के राष्ट्रीय स्मारक का पहला चरण पूरा!

हिंदूहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने बताया कि दादर स्थित राष्ट्रीय स्मारक के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे चरण का काम जून २०२६ तक पूरा करने की योजना बनाई गई है।
चूरन बजट है, दावोस के दावे फेल!
सरकार ने दावा किया था कि दावोस सम्मेलन में २०२२ से २०२५ के बीच ५० लाख करोड़ रुपए के निवेश समझौते हुए हैं। लेकिन आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में वास्तव में केवल ६ लाख करोड़ रुपए का ही निवेश आया है। इससे स्पष्ट हो जाता है कि सरकार के दावे और जमीनी हकीकत के बीच बहुत बड़ा अंतर है और यह बजट भी उसी अंतर को छिपाने की कोशिश है। इस सरकार ने जनता को चूरन देने का काम किया है। यह बजट, चूरन बजट है। यह स्थिति झूठे निमंत्रण की तरह हो गई है। जब तक भोजन सामने न आए तब तक भरोसा नहीं होता। कृषि और किसानों के लिए कुछ घोषणाएं जरूर की गई हैं, लेकिन अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते के बाद भारतीय किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलना और कठिन हो सकता है। इससे किसानों की आय बढ़ने के बजाय घटने का खतरा अधिक है।
-आनंद दुबे, (शिवसेना प्रवक्ता)

अन्य समाचार