मुख्यपृष्ठसमाचारगौपूजन के साथ संकल्पित शंकराचार्य जी धर्मयुद्ध शंखनाद के लिए लखनऊ रवाना

गौपूजन के साथ संकल्पित शंकराचार्य जी धर्मयुद्ध शंखनाद के लिए लखनऊ रवाना

-संकटमोचन मंदिर में शंकराचार्य जी के संग हजारों गौभक्तों ने किया बजरंगबाण का सामूहिक पाठ

उमेश गुप्ता / वाराणसी

उत्तरप्रदेश सरकार को गौमाता को राज्यमाता घोषित करने एवं राज्य में पूर्णतया गोकशी बंद कराने हेतु शंकराचार्य स्वामिश्री (अविमुक्तेश्वरानंद) महाराज दिए गए 40 दिन के समयावधि के 36वें दिन परमधर्माधिश ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य जी महाराज काशी स्थित श्रीविद्यामठ में गौपूजन के साथ गौप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद यात्रा की शुरुआत की।गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद यात्रा के आगे आगे संत शंख की ध्वनि उत्पन्न करते हुए चल रहे थे। सर्वप्रथम गौपूजन के पश्चात शंकराचार्य महाराज ने चिंतामणि गणेश मंदिर में दर्शन,पूजन व आरती किया, जिसके अनंतर शंकराचार्य जी गौभक्तों के भारी भीड़ के साथ संकट मोचन मंदिर पहुंचकर हनुमान जी और श्रीराम दरबार का दर्शन किया और संकट मोचन परिसर में ही हजारों भक्तों के साथ हनुमान चालीसा, हनुमानाष्टक एवं बजरंगबाण का पाठ किया। आज शनिवार का दिन होने के कारण मंदिर परिसर में उपस्थित हजारों भक्त अपने मध्य शंकराचार्य जी को पाकर गदगद हो गए और जयकारा के उद्घोष के साथ शंकराचार्य जी का आत्मीय स्वागत किया।

अन्य समाचार