मुख्यपृष्ठखेलफाइनल से पहले स्टेडियम पर टोटका

फाइनल से पहले स्टेडियम पर टोटका

टी२० विश्व कप २०२६ का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच अमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ पैंâस मजाकिया अंदाज में स्टेडियम की ‘नजर उतारते’ दिखाई दे रहे हैं। पैंâस का मानना है कि इस बार इस मैदान पर टीम इंडिया की किस्मत बदलनी चाहिए। दरअसल, अमदाबाद का यह मैदान भारतीय टीम के लिए कुछ कड़वी यादें भी लेकर आता है। मौजूदा टी२० विश्व कप में भारत को अपनी एकमात्र हार यहीं सुपर-८ चरण में दक्षिण अप्रâीका के खिलाफ मिली थी। इसके अलावा यह वही मैदान है जहां २०२३ वनडे विश्व कप फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार झेलनी पड़ी थी। उस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत फाइनल तक अपराजित पहुंचा था, लेकिन खिताब जीतने से चूक गया था।

अन्य समाचार