मुख्यपृष्ठनए समाचारएसबीआई का बड़ा अलर्ट... `वॉर' के बीच भारत पर होगा महंगाई का...

एसबीआई का बड़ा अलर्ट… `वॉर’ के बीच भारत पर होगा महंगाई का `अटैक!’

-खाड़ी युद्ध लंबा चला तो बिगड़ सकता है देश की इकोनॉमी का गणित

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर भारत में भी दिख रहा है और घरेलू-एलपीजी सिलिंडर के दाम भी बढ़ गए हैं। इसी बीच एसबीआई रिसर्च की जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, खाड़ी में चल रहे संघर्ष के दूरगामी आर्थिक परिणाम हो सकते हैं, जिनमें वैश्विक मंदी का दबाव, बढ़ती मुद्रास्फीति और वित्तीय बाजार में उथल-पुथल शामिल हैं।
रिपोर्ट मं चेतावनी दी गई है कि लंबे समय चलनेवाला संघर्ष भारत की अर्थव्यवस्था पर व्यापक आर्थिक दबाव डाल सकता है। रिपोर्ट की मानें तो कुछ मत निर्माताओं की नाराजगी के बावजूद, आरबीआई का बाजार में हस्तक्षेप, अत्यधिक अस्थिरता पर बैन लगाना और रुपए को ९२ के स्तर से नीचे लाना, विनिमय बाजार में बनी अनिश्चितता को देखते हुए एक साहसिक कदम है। वहीं होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से ब्रेंट क्रूड की कीमतों में पहले ही बढ़ोतरी हो चुकी है, जिससे होकर दुनिया के लगभग २० प्रतिशत कच्चे तेल का परिवहन होता है।
करना पड़ सकता है आर्थिक मंदी का सामना
एसबीआई रिसर्च ने बताया कि मौजूदा संघर्ष कोंड्राटिएफ वेव के बाद के चरणों के साथ मिलता है, जो कि लंबे समय तक आर्थिक चक्रों का सिद्धांत है और यह बताता है कि युद्ध का वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं पर स्थायी संरचनात्मक प्रभाव हो सकता है। रिपोर्ट में संभावित संकेतों की ओर भी इशारा किया गया है। अमेरिका को तेल और गैस की ऊंची कीमतों और रूसी ऊर्जा आपूर्ति से यूरोप की ओर बदलाव से फायदा हो सकता है, जबकि अधिकांश अन्य क्षेत्रों को आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ सकता है।

अन्य समाचार