सामना संवाददाता / मुंबई
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस २०२६ के अवसर पर हॉवर्थ इंडिया ने ‘गिव टू गेन’ विषय पर एक विशेष नेतृत्व गोलमेज चर्चा का आयोजन किया, जिसमें आर्किटेक्चर और डिजाइन (ए एंड डी) फर्मों, कॉर्पोरेट्स तथा प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी से जुड़ी वरिष्ठ महिला प्रतिनिधीओं ने भाग लिया। यह श्रृंखला दिल्ली और मुंबई में आयोजित की जा चुकी है, जबकि इसका अगला आयोजन बंगलुरु और हैदराबाद में किया जाएगा। एक मॉडरेटेड पैनल चर्चा और उसके बाद वरिष्ठ आर्किटेक्ट्स, डिजाइन लीडर्स तथा प्रोजेक्ट स्टेकहोल्डर्स के साथ दर्शकों की बातचीत के रूप में आयोजित इस सत्र में महिला नेतृत्व के व्यावसायिक प्रभाव पर चर्चा की गई।
मुंबई और दिल्ली एनसीआर में इस श्रृंखला के कार्यक्रम ६ मार्च को आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में विभिन्न क्षेत्रों की वरिष्ठ महिला नेताओं ने भाग लिया। इस पहल पर टिप्पणी करते हुए हॉवर्थ इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष खंडेलवाल ने कहा, ‘जब महिलाएं उद्देश्य के साथ नेतृत्व करती हैं तो प्रगति तेज हो जाती है। मुंबई में आयोजित पैनल चर्चा हॉवर्थ इंडिया के पवई शोरूम में हुई, जिसमें जैनब मुकादम, सीनियर डायरेक्टर और हेड ऑफ डिजाइन, इंडिया, कुशमैन एंड वेकफील्ड; सौम्या वाजपेयी, एडिटर-इन-चीफ, बिलबोर्ड इंडिया; और कल्पना शंकर, रीजनल हेड रियल एस्टेट एंड वर्कप्लेस सर्विसेज, एमईआईए, डब्ल्यूपीपी ने भाग लिया।
