मिडल ईस्ट में बिगड़े हालातों के कारण कई क्रिकेट टीमें अभी भी भारत में ही रुकी हुई हैं। खास तौर पर वेस्टइंडीज और दक्षिण अप्रâीका की टीम अपने देश वापस नहीं लौट पाई हैं। इस मुद्दे पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की आलोचना की है और उस पर पक्षपात का आरोप लगाया है। दरअसल, वेस्टइंडीज टीम १ मार्च को भारत के खिलाफ सुपर-८ मैच हारकर आईसीसी पुरुष टी२० विश्व कप से बाहर हो गई थी। वहीं दक्षिण अफ्रीका ४ मार्च और इंग्लैंड टीम ५ मार्च को टूर्नामेंट से बाहर हुई। आईसीसी ने तीनों टीमों के लिए चार्टर फ्लाइट की व्यवस्था की, लेकिन इंग्लैंड की टीम मुंबई से सीधे लंदन रवाना हो गई, जबकि बाकी दोनों टीमों को ८ मार्च तक इंतजार करना पड़ा। वॉन ने सोशल मीडिया पर कहा कि ऐसी स्थिति में सभी टीमों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए।
