मुख्यपृष्ठनए समाचारखतरनाक बारिश के संकेत से खौफ में ट्रंप, नेतन्याहू... मिसाइलें, ड्रोन के...

खतरनाक बारिश के संकेत से खौफ में ट्रंप, नेतन्याहू… मिसाइलें, ड्रोन के बाद अब ईरान करेगा `एसिड रेन!’

एजेंसी / तेहरान
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रही भीषण जंग में से एक-दूसरे को खत्म करने के लिए जानलेवा हमले किए जा रहे हैं। इनमें मिसाइल, ड्रोन और बम शामिल हैं। इस बीच वेस्टर्न मीडिया का एक हिस्सा ईरान की तरफ से एसिड रेन शुरू करने की आशंका जाहिर कर रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या ईरान इस तरह की एसिड रेन का इस्तेमाल अपने दुश्मनों, यूएस और इजरायल को हराने के लिए कर सकता है?
दरअसल, एसिड रेन वह बारिश होती है, जिसमें नॉर्मल से ज्यादा एसिड होता है। नॉर्मल बारिश का पीएच लेवल ५.६ होता है, जबकि एसिड रेन में यह लेवल ४.० से नीचे जा सकता है। इसका मुख्य कारण बारिश में सल्फर डाईऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसे पॉल्यूटेंट का होना है, जो फॉसिल फ्यूल जलाने, इंडस्ट्रियल एमिशन या युद्ध से जुड़ी आग से निकलते हैं। यह सभी गैसें वातावरण में पानी के साथ मिलकर रिएक्ट करती हैं, जिसके चलते सल्फ्यूरिक एसिड और नाइट्रिक एसिड बनती है। यह एसिड फिर बारिश के साथ जमीन पर गिरता है।
आखिर क्यों खतरनाक है एसिड रेन?
एसिड रेन तब बनती है जब हवा में सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसे प्रदूषक गैसें पानी की बूंदों के साथ मिलकर अम्लीय (तेजाबी) बारिश पैदा करती हैं। यह फसलों, इमारतों और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। एसिड रेन को सेहत के लिए बहुत खतरनाक माना जाता है। इसका असर पर्यावरण, सेहत और इकोनॉमी पर पड़ता है।

अन्य समाचार