मुख्यपृष्ठखेलईशान के साथ नजर आई ‘मिस्ट्री गर्ल’

ईशान के साथ नजर आई ‘मिस्ट्री गर्ल’

टी२० वर्ल्ड कप २०२६ जीतकर भारत ने क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया। अमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को ९६ रनों से हराकर तीसरी बार टी२० वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की। जीत के बाद मैदान पर खिलाड़ियों और उनके परिवार के बीच जश्न का माहौल देखने को मिला। इसी दौरान भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। तस्वीर में वह एक लड़की के साथ नजर आए, जिसे लेकर पैंâस के बीच चर्चा शुरू हो गई। दरअसल, यह ‘मिस्ट्री गर्ल’ उनकी कथित गर्लप्रâेंड अदिति हुंडिया हैं, जो जयपुर की पैâशन मॉडल और उद्यमी हैं। अदिति २०१७ में फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं और २०१८ में मिस दिवा सुप्रानेशनल का खिताब भी जीत चुकी हैं। फाइनल मैच में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ २५ गेंदों में ५४ रन बनाकर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई।

अन्य समाचार