मुख्यपृष्ठखेलरिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी

रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी

टी२० वर्ल्ड कप २०२६ जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने रिटायरमेंट को लेकर चल रही अटकलों पर आखिरकार खुलकर जवाब दिया। अमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने खिताब अपने नाम किया और सूर्या का नाम उन कप्तानों की खास सूची में शामिल हो गया, जिन्होंने भारत को आईसीसी ट्रॉफी जिताई है। फाइनल के बाद प्रेस कॉन्प्रâेंस में सूर्यकुमार यादव ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘जब सब कुछ इतना अच्छा चल रहा है तो रिटायरमेंट के बारे में सोचने की क्या जरूरत है।’ उनके इस बयान से साफ हो गया कि वह अभी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के मूड में नहीं हैं। सूर्या ने आगे बताया कि अब उनका लक्ष्य ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना और टी२० वर्ल्ड कप २०२८ में भी अच्छा प्रदर्शन करना है। हालांकि, फाइनल में वह बिना खाता खोले आउट हो गए, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने ९ मैचों में २४२ रन बनाकर टीम के लिए अहम योगदान दिया।

अन्य समाचार