मुख्यपृष्ठनए समाचारनया नगर के ऑटो चालक हिंदू यात्रियों के साथ करते हैं बदतमीजी

नया नगर के ऑटो चालक हिंदू यात्रियों के साथ करते हैं बदतमीजी

-महिला यात्रियों, बुजुर्ग, बच्चों के प्रति भी नहीं है संवेदना

अमर झा / मीरा रोड

मीरा रोड स्टेशन परिसर से सवारी उठाने वाले कुछ रिक्शा चालक बेहद बत्तमीजी से बात करते हैं। इनके द्वारा किए गया कठोर व्यवहार से किस तरह यात्री आहत होता है, इससे इनको कोई फर्क नहीं पड़ता है। इन लोगों की मानवता इतनी मर चुकी है कि महिला यात्री बच्चे और बुजुर्ग यात्रायोंr के प्रति भी कोई संवेदना और सम्मान नहीं है।
मीरा रोड में रिक्शा चालकों में मुस्लिम समुदाय के ऑटो चालक भरे हुए हैं, इसमें बुजुर्ग ऑटो ड्राइवर को छोड़ कर युवा मुस्लिम ऑटो चालकों में बदमाशी भरी हुई है। ये लोग हिंदू यात्रियों से बुरा बर्ताव करते हैं। यात्रियों को उल्टा जवाब देते हैं।
शिकायत की सुनवाई नहीं
मीरा रोड स्टेशन से प्रतिदिन यात्रा करने वाले कुछ यात्रियों के समूह ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि स्टेशन परिसर पर कार्यरत ट्रैफिक पुलिस कर्मी से बार-बार शिकायत के बावजूद यातायात पुलिस या आरटीओ का कोई एक्शन नहीं होता है। ये लोग बदमाश ऑटो चालकों पर दंड लगाने से डरते हैं या इससे परहेज करते हैं। जबकि इस मामले को लेकर मीरा रोड स्टेशन के बाहर बने ट्रैफिक चौकी पर तैनात पुलिस अधिकारी पवार से बात कीया तो पवार ने बताया कि बहुत से पीड़ित यात्री इन बातों को अपने तक ही सीमित रखते हैं।
मीटर सिस्टम से नहीं जाना चाहते
प्रीतम मंडल नामक यात्री ने बताया कि मीरा रोड के ऑटो चालक गंतव्य स्थान तक मीटर सिस्टम से नहीं जाना चाहते हैं। अगर उनसे जाने को कहते हैं तो मीटर से जाने पर ज्यादा भाड़ा वसूलते हैं, इनकी दलील रहती है कि यहां तक हम चार सवारी लाते हैं तो मुझे इतना भाड़ा मिलता है। यात्रियों का कहना है कि भाड़ा नकारना, मीटर से नहीं चलना, शेयर भाड़ा ज्यादा लेना और यात्रियों से दुर्व्यवहार करना मीरा रोड के ऑटो चालकों के लिए आम बात हो गई है।

अन्य समाचार