सामना संवाददाता / मुंबई
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान हादसे का मामला एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में गरमा गया है। अब सबकी नजर जय पवार के संभावित खुलासों पर टिकी हुई हैं। अजीत पवार के बेटे जय पवार भी दुर्घटना को लेकर कई खुलासे करने की तैयारी में हैं। उनके पास भी कई अहम सबूत होने की संभावना है। अब तक इस मामले में एनसीपी नेता रोहित पवार ही ज्यादा आक्रामक भूमिका में थे, लेकिन अब पवार परिवार को भी रोहित की बातों पर यकीन होने लगा है।
रोहित पवार कल दिल्ली में थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जय पवार के पास इस मामले से जुड़ी अहम जानकारी है, जिसे वह जल्द ही सार्वजनिक करेंगे।
कई बड़े चेहरों से उतरेगा नकाब!
बारामती विमान हादसे में एक नया विस्फोटक खुलासा होनेवाला है। यह खुलासा अजीत दादा पवार के बेटे जय पवार करेंगे। ऐसा दावा रोहित पवार ने किया है। रोहित पवार ने साफ कहा कि सच सामने आने के बाद कई बड़े नामों पर सवाल खड़े हो सकते हैं।
इस मामले में विमान हादसे में जान गंवाने वाली पिंकी माली के परिवार ने भी अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग तेज कर दी है। रोहित पवार ने सवाल उठाया कि जब घाटकोपर में विमान गिरा था, तब भाजपा नेता किरीट सोमैया ने तुरंत एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन अब पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही? एनसीपी नेता रोहित पवार ने फिर दिल्ली पहुंचकर बड़े नेताओं से मुलाकात की और अजीत पवार के विमान हादसे को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
नायडू और प्रफुल्ल पर भी शक
रोहित पवार ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू खुद रोहित सिंह की शादी में शामिल हुए थे, जहां उनके साथ राममोहन भी मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जब इतने बड़े नेताओं के साथ व्यक्तिगत संबंध हैं, तो यही कारण है कि अजीत पवार को न्याय मिलने में देरी हो रही है। उन्होंने प्रफुल्ल पटेल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पहले से पता था कि रोहित सिंह के संबंध किन लोगों से हैं इसलिए अब सभी लोग उनकी प्रेस कॉन्प्रâेंस का इंतजार कर रहे हैं।
