औराई में हुईं मुठभेड़ में तीनों बदमाशों के पैर में लगी गोली
कुशीनगर के निवासी हैं बदमाश, पूर्वांचल में दर्ज हैं 68 मुकदमें
भदोही। उत्तर प्रदेश की भदोही पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार की रात दो बजे हुईं मुठभेड़ और फायरिंग में तीन बदमाशों को पैर में गोली लगी है। अन्तरजनपदीय बदमाशों पर 50 हजार का इनाम था घोषित था। भदोही एसपी अभिमन्यु मांगलिक के अनुसार औराई के कोठरा मोड के लूट के आरोपी तीन बदमाशों और पुलिस के बीच फायरिंग में तीन को गिरफ्तार किया गया है। तीनों बदमाश कुशीनगर जनपद के निवासी हैं।
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बदमाशों के पास से तीन तमंचा 315, तीन खोखा कारतूस और पांच जिन्दा कारतूस 315 बोर, मारुति सुजुकी बलेनो, तीन मोबाइल फोन तथा लूट के 8000/- रुपए बरामद हुए हैं। औराई पुलिस रात में वाहनों की चेकिंग कर रहीं थी उसी दौरान दौरान मुखबीरी से पुलिस को सूचना मिली की कोठरा बाईपास के पास तीन वांक्षित इनामी अपराधी उधर से गुजर रहें हैं। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश पुलिस पर जान से मारने के इरादे से तमंचे से फायर झोंक दिया।
जवाबी कार्यवाही में पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग के दौरान तीनों बदमाशों के पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। घायल बदमाशाें को इलाज हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है।
पुलिस मुठभेड़ घायल बदमाश अंतर्जनपदीय वांछित हैं इनमें पंकज राव, निवासी नटवलिया थाना कसिया जनपद कुशीनगर पर 28 मुकदमें दर्ज हैं। जबकि सर्वेश सिंह, निवासी बाबूछपरा मोरबन थाना रामकोला जनपद कुशीनगर के खिलाफ तरह और सकलेन, निवासी अहरौली राय थाना कसिया जनपद कुशीनगर के खिलाफ विभिन्न जिलों में 27 मुकदमें दर्ज हैं। सभी बदमाशों को ईलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल औराई में भर्ती कराया गया है जहाँ इनकी हालत ठीक है।
भदोही एसपी अभिमन्यु मांगलिक के अनुसार 17 फरवरी को औराई कोतवाली जयरामपुर निवासी एक वृद्ध बैंक से 49 हजार रुपए निकाल कर बाहर आए। उसी दौरान बदमाशों द्वारा अपने बातों में फंसाकर उन्हें गाड़ी में बैठाकर लिया और रास्ते में घोसिया ओवरब्रिज के रुपए छीनकर गाड़ी से उतारकर भाग गये। पुलिस इस मामले में डकैती और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इनकी तलाश कर रहीं थी।
