मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिआईआरसीटीसी ने फरवरी महीने के उत्कृष्ट कर्मचारी को किया सम्मानित

आईआरसीटीसी ने फरवरी महीने के उत्कृष्ट कर्मचारी को किया सम्मानित

 

द्रुप्ति झा / मुंबई

आईआरसीटीसी अपने कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को पहचानने और उन्हें प्रोत्साहित करने की परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। इसी क्रम में आईआरसीटीसी द्वारा फरवरी 2026 के ‘महीने के उत्कृष्ट कर्मचारी’ को सम्मानित करने के लिए पश्चिम क्षेत्र कार्यालय, मुंबई में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर ययाति कोली, सपोर्ट स्टाफ (पर्यटन), जोनल कार्यालय, मुंबई तथा सोनू मलिक, कैटरिंग असिस्टेंट, डाइनिंग कार कार्यालय, मुंबई सेंट्रल को फरवरी 2026 के दौरान उनके उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन और समर्पित सेवा के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान आईआरसीटीसी पश्चिम क्षेत्र, मुंबई के ग्रुप जनरल मैनेजर गौरव झा द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

आईआरसीटीसी पश्चिम क्षेत्र, मुंबई के जनसंपर्क अधिकारी डॉ ए.के. सिंह ने बताया कि यह कर्मचारी सम्मान पहल पिछले वर्ष ग्रुप जनरल मैनेजर, पश्चिम क्षेत्र, मुंबई द्वारा शुरू की गई थी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक कुल 12 कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

अन्य समाचार