मुख्यपृष्ठअपराधमालाड में हैरान करने वाला मामला, 5 करोड़ की फिरौती और जान...

मालाड में हैरान करने वाला मामला, 5 करोड़ की फिरौती और जान से मारने की मिली धमकी

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई के मालाड पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोपी ने विश्नोई गैंग का नाम इस्तेमाल कर 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी।

मालाड पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज किया और तांत्रिक विश्लेषण तथा सूत्रों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी वीपीएन का इस्तेमाल कर इंटरनेशनल नंबर से व्हाट्सएप कॉल करके धमकियां दे रहा था।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मालाड पुलिस ने टीम बनाकर दिल्ली, गुड़गांव और नोएडा में जाल बिछाया। तांत्रिक विश्लेषण के आधार पर मालाड पुलिस ने गुड़गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जांच में आरोपी ने बताया कि बिजनेस में नुकसान होने की वजह से उसने विश्नोई गैंग के नाम का इस्तेमाल कर अपने चाचा से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का प्लान बनाया था।

अन्य समाचार