-वीर फाउंडेशन और ‘द ह्यूमन योग फाउंडेशन’ मिलकर चलाएंगे निशुल्क योग अभियान
सामना संवाददाता / मुंबई
विश्व महिला दिवस के अवसर पर वीर फाउंडेशन की अध्यक्षा और प्रसिद्ध समाजसेविका रेणुका धनंजय तांबे और धनंजय रामचंद्र तांबे के नेतृत्व में भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में ५०० से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट योग गुरु राधेश्याम जयसवार प्रमुख अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने महिलाओं को योग के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली और मानसिक संतुलन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं का सम्मान कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
इस मौके पर रेणुका तांबे ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि योग गुरु राधेश्याम के नेतृत्व में ‘द ह्यूमन योग फाउंडेशन’ वर्ली, मुंबई और `वीर फाउंडेशन’ मिलकर आने वाले समय में वर्ली क्षेत्र में बड़े स्तर पर योग और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रम चलाएंगे।
इस योजना के तहत वर्ली विधानसभा क्षेत्र ही नहीं, बल्कि आसपास के पूरे इलाके में लोगों को निशुल्क योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। वर्ली स्थित शंकराचार्य गार्डन में प्रतिदिन सुबह योग सत्र आयोजित किए जाएंगे, जहां सभी आयु वर्ग के लोग आकर मुफ्त में योग सीख सकेंगे।
इसके साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित किए जाएंगे। संस्था की ओर से नवयुवकों और युवतियों को योग शिक्षक के रूप में प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की योजना भी तैयार की गई है।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक लोग रेणुका धनंजय तांबे और योग गुरु राधेश्याम से मो. ९६१९९११३७२ पर संपर्क कर सकते हैं।
इस आयोजन में वीर फाउंडेशन के सदस्य मुमताज शेख, कविता पाटिल, अंकिता सावंत, अरुणा जाधव, मोहिनी मोहिते, राजश्री मोते, पायल तांबे, रुचि तांबे, लता तांबे, रक्षंदा काकड़े, राकेश कीर्तन, महेंद्र तांबे, शशिकांत कांबले, नयन गायकवाड़, अंकुश कांबले, अमोल कांबले, अमोल शेवाले, अक्षय कंठे, विनोद माने, राजेश मोरे, साहिल शेवाले, किरण कांबले, स्वप्निल खरात, सचिन जायसवाल, इरशाद शेख और विनोद राय मौजूद रहे।
