मुख्यपृष्ठसमाचारएनएसएस के कैडेट सीख रहे ध्यान योग और प्राणायाम ...गनपत सहाय कालेज...

एनएसएस के कैडेट सीख रहे ध्यान योग और प्राणायाम …गनपत सहाय कालेज में लगा राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

यूपी के सुलतानपुर शहर के प्रतिष्ठित गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर में कैडेट ध्यान, योग और प्राणायाम सीख रहे हैं। बुधवार को शिविर के तीसरे दिन विविध शैक्षिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रातःकाल कार्यक्रम की शुरुआत शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. रविंद्र शुक्ल और डॉ. विक्रमादित्य यादव के संयोजन में योगाभ्यास से हुई।

इसके पश्चात “योग एवं ध्यान के माध्यम से जीवन का सर्वांगीण विकास” विषय पर आयोजित विशेष सत्र में रामकृष्ण मिशन के प्रशिक्षक अंजनी कुमार दुबे, योग प्रशिक्षक नीलम सिंह तथा मनीष कुमार गुप्त ने हार्टफुलनेस ध्यान की उपयोगिता और महत्व पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि ध्यान के माध्यम से मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और व्यक्तित्व का समग्र विकास संभव है।

इसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपा सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं ने चयनित ग्राम दिखौली का भ्रमण किया तथा “बेटी बचाओ-बेटी पढाओ” और “स्वच्छता अभियान” विषय पर जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को बालिका शिक्षा, महिला सम्मान और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान स्वयंसेवकों ने ग्राम दिखौली के प्राथमिक विद्यालय का भी भ्रमण किया, जहां विद्यालय की हेडमास्टर रमा देवी मिश्रा, बीना, अनीता वर्मा और साधना सिंह से भेंट हुई। सभी अध्यापिकाओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें समाज सेवा के कार्यों में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शाहनवाज आलम, डॉ. विष्णु शंकर अग्रहरि, डॉ. देवेंद्र मिश्र तथा डॉ. भोलानाथ ने भी रैली के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने स्वयंसेवकों से शिविर की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर छात्रों में ज्वाला गुप्ता, शुभी, भूमि सिंह, खुशी शर्मा, निधि, रजिया, फिजा, सोनाली, निश्चल पांडेय, करण साहू, आदर्श पांडेय, देवेंद्र, मनमोहन उपाध्याय, कृष्णा, मोहम्मद वारिस आदि का विशेष योगदान रहा।

अन्य समाचार