राजेश सरकार
प्रयागराज। पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने पुलिस की गश्त और थाने में वीडियो बना कर रील पोस्ट करने पर सख्ती दिखाई है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में प्रयागराज जोन के सभी थानों को निर्देश पत्र भेजकर लगाम लगाई जाएगी। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें थाने से निकलते हुए वीडियो बना कर रील बनाने के मामले सामने आए थे। जिसमें गले में आई कार्ड पहनकर वीडियो बनाई गयी थी। खुल्दाबाद के रोशनबाग में एक तथाकथित पत्रकार ने पुलिस की गश्त के साथ सेल्फी वीडियो बना कर पोस्ट की थी। पुलिस कमिश्नर ने इन मामलों को गंभीरता से संज्ञान में लेकर सख्त कार्रवाई की बात कही है।
