मुख्यपृष्ठग्लैमरजी सिनेमा पर 14 मार्च को ‘बागी 4’ के साथ सजेगी ब्लॉकबस्टर...

जी सिनेमा पर 14 मार्च को ‘बागी 4’ के साथ सजेगी ब्लॉकबस्टर एंटरटेनमेंट की जबरदस्त रात

मुंबई : इस मार्च दर्शकों के लिए मनोरंजन की एक खास शाम लेकर आ रहा है जी सिनेमा। साजिद नाडियाडवाला की चर्चित फिल्म बागी 4 का टेलीविजन प्रीमियर शनिवार 14 मार्च को रात 8 बजे किया जाएगा। दमदार एक्शन और दिलचस्प कहानी के लिए जानी जाने वाली बागी फ्रेंचाइजी इस बार अपने सबसे भव्य और रोमांचक अध्याय के साथ दर्शकों के सामने आ रही है।

मशहूर निर्देशक ए हर्षा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ और दिग्गज अभिनेता संजय दत्त आमने सामने नजर आते हैं। फिल्म का कैनवास पहले से कहीं ज्यादा बड़ा है, जिसमें सांसें थाम देने वाले एक्शन दृश्य, टकराव से भरे नाटकीय पल और साहस तथा बदले की कहानी दर्शकों के रोमांच को लगातार बढ़ाती है।

फिल्म में टैलेंटेड सोनम बाजवा और करिश्माई हरनाज संधू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। इसके अलावा श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा और उपेंद्र लिमये जैसे दमदार कलाकार भी फिल्म की कहानी को और मजबूत बनाते हैं। जोरदार एक्शन और भावनात्मक कहानी का यह संगम ‘बागी 4’ को एक ऐसा सिनेमाई अनुभव बनाता है, जो शुरुआत से अंत तक दर्शकों को बांधे रखता है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक ए हर्षा कहते हैं, “बागी 4 में जबरदस्त एक्शन और बेहद रॉ मोमेंट्स शामिल हैं। इसके केंद्र में एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जिसे हालात उसकी सीमा तक धकेल देते हैं। यह दर्द, रिश्तों और उन फैसलों की कहानी है, जो हम तब लेते हैं जब हमारी सबसे कीमती चीज दांव पर लगी होती है। फिल्म का एक्शन बहुत प्रभावशाली है, लेकिन इसकी जड़ में भावनाएं हैं और मुझे विश्वास है कि दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे।” फिल्म का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला ने किया है।

फिल्म की कहानी के केंद्र में रणवीर प्रताप सिंह उर्फ रॉनी और ओलिविया की प्रेम कहानी है। रॉनी एक साहसी नेवी अधिकारी है। जब खतरनाक विलेन चाको से ओलिविया की जान को खतरा पैदा होता है, तब रॉनी अपने प्यार की रक्षा के लिए आगे आता है। इसके बाद शुरू होता है एक ऐसा सफर जिसमें जोरदार एक्शन, तीखे टकराव और भावनात्मक पल लगातार सामने आते हैं। रॉनी हर मुश्किल से टकराते हुए उस लड़की को सुरक्षित रखने की लड़ाई लड़ता है, जिसे वह सबसे अधिक चाहता है।

तो तैयार हो जाइए एक ऐसी शाम के लिए जहां एक्शन, ड्रामा और इमोशन का शानदार संगम देखने को मिलेगा। देखना न भूलिए ‘बागी 4’ का टेलीविजन प्रीमियर शनिवार 14 मार्च को रात 8 बजे सिर्फ जी सिनेमा पर।

अन्य समाचार