मुख्यपृष्ठग्लैमर‘मुझे गंदगी में रहना पसंद नहीं...’

‘मुझे गंदगी में रहना पसंद नहीं…’

प्रियंका चोपड़ा ने साल २०१५ में क्वांटिको से हॉलीवुड में कदम रखा था। लगभग एक दशक बाद ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पहचान बनाने के बाद उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाने की वजह पर खुलकर बात की। हाल ही में अमांडा हिर्श के पॉडकास्ट में प्रियंका ने बताया कि करियर के पीक पर बॉलीवुड में कुछ रिश्ते तनावपूर्ण थे, इसलिए उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया। उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें काम में सीमित महसूस होने लगा था और वे नई संभावनाओं को देखना चाहती थीं। प्रियंका ने यह भी बताया कि मिंडी कलिंग और ऐश्वर्या राय जैसे कलाकारों ने उन्हें प्रेरित किया। प्रियंका ने कहा कि उन्हें ‘गंदगी में रहना’ पसंद नहीं है। उनका मानना है कि मुश्किल हालात में बदलाव करना ही आगे बढ़ने का सबसे सही रास्ता होता है।

अन्य समाचार