मुख्यपृष्ठस्तंभमुस्लिम वर्ल्ड : खोले जाएं अक्सा के दरवाजे, मुस्लिम देशों ने इजरायल को...

मुस्लिम वर्ल्ड : खोले जाएं अक्सा के दरवाजे, मुस्लिम देशों ने इजरायल को घेरा!

 सूफी खान
रमजान में भी इजरायल और फिलिस्तीन के मुस्लिम किब्लाए अव्वल, अपने बैतुल मुकद्दस या पवित्र घर पर नहीं जा सकते। इजरायल ने मस्जिद अल अक्सा को नमाजियों के लिए बंद कर दिया है और पिछले १२ दिनों से इस तरह के हालात बने हुए हैं। ८ मार्च से इजरायल के जरिए ईरान पर हमले और फिर ईरान के भयंकर पलटवार के बीच इजरायल ने येरूशलम में मौजूद अल अक्सा मस्जिद में जुमे की नमाज सहित नमाजियों के पहुंचने पर रोक लगा दी है, ऐसा सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए किया गया। इजरायल का दावा है कि इसके साथ ही यहूदियों और ईसाइयों की इबादतगाहों पर भी लोगों की मौजूदगी बैन की गई है।
अब इसके लिए आठ अरब और इस्लामी देशों के विदेश मंत्रियों ने कहा कि येरूशलम के पुराने शहर और अल-अक्सा तक फिलिस्तीनियों की पहुंच पर इजरायल की ओर से लगाई गई पाबंदियां इंटरनेशनल कानून खासकर, मानव अधिकार का उल्लंघन है…साथ ही ये, ऐतिहासिक पूजा स्थलों में बिना किसी रुकावट के जाने के पैâसले का भी उल्लंघन है।
कतर, जॉर्डन, इंडोनेशिया, तुर्की, पाकिस्तान, सऊदी अरब, मिस्र और यूएई ने रमजान के दौरान अल-अक्सा मस्जिद को रमजान में लगातार १२वें दिन भी बंद रखने के इजरायल के कदम की निंदा की है।
इन देशों ने संयुक्त बयान में साफ कहा है कि येरूशलम इजरायल के जरिए कब्जाधारी शहर है और वहां के इस्लामी और ईसाई मजहबी स्थलों पर इजरायल का कोई हक नहीं। ८ मुस्लिम देशों ने इजरायल के नमाजियों को मस्जिद अल अक्सा में इबादत के लिए रोक के कदम की निंदा भी की है। मुसलमान अल अक्सा को अपना पहला किबला मानते हैं यानी काबे से पहले लोग अक्सा की तरफ मुंह करके इबादत करते थे, फिर पैगंबर के हुक्म से काबा मुसलमानों का किबला बना।
मुस्लिम देशों के फॉरेन मिनिस्टर्स ने अपने बयान में कहा गया कि अल-अक्सा मस्जिद का पूरा इलाका खास तौर से मुसलमानों के लिए है और जॉर्डन के वक्फ और इस्लामी मामलों के मंत्रालय से जुड़ा येरूशलम वक्फ और अल-अक्सा मस्जिद मामलों का विभाग ही एकमात्र कानूनी संस्था है जिसके पास इसको लेकर अधिकार हैं। इंटरनेशनल कम्युनिटी इस तरफ ध्यान दे और जंग के बहाने अल अक्सा परिसर को मुसलमानों के लिए बंद करने के कदम पर तुरंत एक्शन लिया जाए। गौरतलब है कि इंटरनेशनल नियमों के मुताबिक, यहूदी अल अक्सा वैंâपस में एक निश्चित दूरी तक ही आ सकते हैं…यहां जॉर्डन और इजरायल की फोर्सेस मिलकर सिक्योरिटी का निजाम देखती हैं।

अन्य समाचार