मुख्यपृष्ठखेल‘मैंने माफी मांगी थी क्योंकि...’

‘मैंने माफी मांगी थी क्योंकि…’

सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी टी२० वर्ल्ड कप २०२६ के दौरान लिए गए एक बड़े फैसले पर खुलकर बात की। भारतीय कप्तान ने स्वीकार किया कि सुपर-८ मुकाबले में अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर करना उनकी गलती थी। इस मैच में टीम प्रबंधन ने अक्षर की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया था, लेकिन भारत को टूर्नामेंट की एकमात्र हार झेलनी पड़ी। एक इंटरव्यू में सूर्यकुमार ने बताया कि इस पैâसले से अक्षर पटेल नाराज थे और उनका नाराज होना स्वाभाविक भी था। मैच के बाद उन्होंने अक्षर से बात कर अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। अगले दिन दोनों खिलाड़ियों ने शांत मन से चर्चा कर मामला खत्म कर दिया। टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को ९६ रन से हराकर खिताब जीता। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने तीसरी बार टी२० वर्ल्ड कप अपने नाम किया।

अन्य समाचार