मुख्यपृष्ठनए समाचार२० मार्च को महाविनाश! ...ईरान-अमेरिका युद्ध का सबसे खतरनाक योग ज्योतिषी दे...

२० मार्च को महाविनाश! …ईरान-अमेरिका युद्ध का सबसे खतरनाक योग ज्योतिषी दे रहे हैं चौंकानेवाले संकेत

सामना संवाददाता / नई दिल्ली
मध्य-पूर्व में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव अब वैश्विक सुरक्षा और राजनीति का बड़ा विषय बन चुका है। मिसाइल हमले, ड्रोन ऑपरेशन, सैन्य चेतावनियां और कूटनीतिक बयानबाजी ने दुनिया को असहज कर दिया है। ६ मार्च २०२६ तक सामने आए घटनाक्रम यह संकेत दे रहे हैं कि यह संकट अभी समाप्त होने की दिशा में नहीं, बल्कि और जटिल होने की ओर बढ़ रहा है। इस बीच ज्योतिषियों ने युद्ध को लेकर चौंकानेवाले संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि २० मार्च २०२६, शुक्रवार को रात्रि ०९:२९ मिनट पर मंगल ग्रह पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेगा जो एक बड़े ट्रिगर की तरफ इशारा कर रहा है, क्योंकि इस नक्षत्र का युद्ध से गहरा नाता है। ऐसी स्थिति में मध्य-पूर्व एशिया में महाविनाश का योग बन रहा है।
बता दें कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मंगल युद्ध का ग्रह माना जाता है इसलिए मार्च का अंतिम सप्ताह इस संघर्ष के लिए संवेदनशील समय बन सकता है। यानी यह महीना ही इस जंग का भविष्य तय करेगा। २० मार्च की तारीख ग्रहों की चाल से एक विशेष इशारा कर रही है। मध्य-पूर्व एशिया में चल रहे युद्ध को राजनीतिक विश्लेषक सामरिक शक्ति संतुलन, ऊर्जा मार्गों और भू-राजनीतिक रणनीति के नजरिये से देख रहे हैं, लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से यदि इस पूरे घटनाक्रम को पढ़ा जाए तो कुछ ऐसे संकेत सामने आते हैं जो आनेवाले समय की दिशा के बारे में महत्वपूर्ण इशारा करते हैं।

ज्योतिषीय संकेत यह बताते हैं कि मार्च के अंत के बाद ६ अप्रैल २०२६ से कूटनीतिक प्रयास तेज हो सकते हैं। यह पूर्ण शांति नहीं बल्कि सीमित युद्धविराम या तनाव कम होने की शुरुआत हो सकती है।

अन्य समाचार