मुख्यपृष्ठनए समाचारमीरा रोड में ऑटोचालकों का `ग्रीन गैंग' एक्टिव ... आरटीओ के नियमों...

मीरा रोड में ऑटोचालकों का `ग्रीन गैंग’ एक्टिव … आरटीओ के नियमों की उड़ा रहे हैं धज्जियां

अमर झा / मीरा रोड

मीरा रोड स्टेशन परिसर से चलने वाले रिक्शाचालकों में ग्रीन गैंग सक्रिय है। ऐसे ऑटोचालक आरटीओ के नियम को दरकिनार कर हरे रंग में रिक्शा पर स्लोगन और नाम रंगते हैं। उस पर अपना नाम लिख कर अपने आपको एक विशेष समुदाय का होने का प्रदर्शन करते हैं। ऐसे चीजों पर अंकुश लगाने के मामले पर ट्रैफिक विभाग के अधिकारी का कहना है कि ये मेरे अधिकार में नहीं है।
अधिकतर ऑटो के
रीडिंग मीटर खराब
मीरा रोड के अधिकतर ऑटो का रीडिंग मीटर खराब या बंद रहता है। जब यात्री इनको मीटर से चलने को कहता है तो ये लोग मीटर खराब होने की बात कर फिक्स किराए पर जाते हैं। इस मामले में मीरा रोड के यात्री मुकुंद मिश्रा ने कहा कि मैं दोपहर का सामना अखबार के माध्यम से संबंधित अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं कि मीरा रोड के अधिकांश रिक्शे का मीटर रीडिंग गलत या खराब रहता है। इनको मीटर की गड़बड़ी के बारे में कहने प मारपीट करने पर उतर जाते हैं।
रिक्शे के हरे रंग और मीटर की गड़बड़ी की शिकायत की चर्चा करने पर ट्रैफिक विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सागर इंगोले ने कहा कि ये दोनों मामले ट्रैफिक विभाग के अंतर्गत नहीं आते हैं दोनों मामले आरटीओ विभाग के अंतर्गत आते है, ऑटो पासिंग के समय इन सभी बातों का ध्यान रखा जाता है ।हालांकि दोनों समस्याओं को लेकर जब मीरा भायंदर में कार्यरत आरटीओ अधिकारी प्रसाद नलावडे से बात करनी चाही तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

ग्रीन गैंग का दिखावा करने के लिए रिक्शा पर हरी पट्टी
मीरा रोड में हजारों की संख्या में ऑटो चलते हैं। इसमें कुछ मुस्लिम ऑटोचालक ग्रीन गैंग बना रहे हैं। ऐसे ऑटोचालक के ऑटो के आगे कांच पर ग्रीन पट्टी लगी रहती है, इस पट्टी पर ये लोग अपना नाम या कोई स्लोगन लिखते हैं। ताकि ये लोग अपने आपको एक विशेष समुदाय का होने का प्रमाण दे सकें। आरटीओ के हिसाब से रिक्शे का रंग काला और पीला होना चाहिए, जबकि कई रिक्शे में हरे रंग की रेक्जिन भी लगी रहती है।

अन्य समाचार