मुख्यपृष्ठनए समाचारभायखला, धारावी और मोहम्मद अली रोड पर नियमों की धज्जियां! ... एक...

भायखला, धारावी और मोहम्मद अली रोड पर नियमों की धज्जियां! … एक साल में हुए रु. २०.३४ लाख से ज्यादा ई-चलान

सड़कों पर खुलेआम यातायात की ऐसी-तैसी
सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई की सड़कों पर ट्रैफिक अनुशासन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भायखला, धारावी और मोहम्मद अली रोड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहनों द्वारा नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मुद्दा विधान परिषद में उठा। इस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लिखित जवाब देते हुए बताया कि यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। वर्ष २०२५ में मुंबई शहर और उपनगरों में २०.३४ लाख से अधिक ई-चालान जारी किए गए, जिनमें अवैध पार्विंâग और बिना हेल्मेट वाहन चलाने के मामले सबसे ज्यादा सामने आए। इसके अलावा फुटपाथ पर वाहन चलाने के १,४३६ मामलों में भी कार्रवाई की गई, जबकि पैंâसी या नियमों के अनुरूप नंबर प्लेट नहीं लगाने पर ९,८३६ वाहनों पर दंडात्मक कार्रवाई की गई।
बता दें कि सत्ता पक्ष के ही सदस्य ने अपने पूछे गए सवालों में आरोप लगाया है कि मुंबई शहर में बड़े पैमाने पर यातायात नियमों का उल्लंघन हो रहा है। लेकिन जमीनी स्तर पर सख्ती नजर नहीं आती। इस मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लिखित जानकारी देते हुए कहा कि यह दावा सही नहीं है कि नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई नहीं होती। उनके मुताबिक, मुंबई पुलिस की ट्रैफिक शाखा ने वर्ष २०२५ में ई-चालान के जरिए २० लाख ३४ हजार ४०० कार्रवाई की हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने एक जनवरी से ३१ दिसंबर २०२५ के बीच पैंâसी या नंबर प्लेट न लगाने वाले ९,८३६ वाहनों पर दंडात्मक कार्रवाई की है। सरकार का कहना है कि एचएसआरपी नंबर प्लेट नहीं लगाने वाले वाहनों की भी निगरानी की जा रही है और उनकी स्थिति दर्ज की जा रही है। फुटपाथ पर वाहन चलाने की शिकायतों पर भी कार्रवाई का दावा किया गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, २०२५ में १,४३६ वाहनों के खिलाफ फुटपाथ पर वाहन चलाने के मामलों में दंडात्मक कार्रवाई की गई है। वहीं फुटपाथ पर अवैध पार्विंâग के मामलों में संबंधित महानगरपालिकाओं को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
सड़कों पर खत्म नहीं हुई है अराजकता
हालांकि, सदस्य का कहना है कि लाखों चालानों के बावजूद शहर की सड़कों पर अराजकता खत्म नहीं हुई है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी लगातार हो रही है, जिससे सरकार की निगरानी और क्रियान्वयन पर सवाल उठ रहे हैं।
मुंबई ट्रैफिक उल्लंघन के आंकड़े
अवैध पार्विंâग – १४,०६,६२९ मामले
सिग्नल उल्लंघन – ४,३४,४९९ मामले
बिना हेल्मेट – ४,९१,७१८ मामले
बिना मास्क – ६६,४८४ मामले
पैंâसी/बिना नंबर प्लेट – ९,८३६ वाहनों पर कार्रवाई

अन्य समाचार