सामना संवाददाता / मुंबई
किफायती फूड डिलिवरी ऐप टोइंग ने आज मुंबई में अपने लॉन्च की घोषणा की। पिछले 7 महीनों में टोइंग ने भारत के 18 शहरों में विस्तार किया है और यह पुणे, आगरा, वडोदरा, गुवाहाटी, नासिक, नागपुर, पटना, छत्रपति संभाजीनगर, भोपाल, दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद, चंडीगढ़ और अहमदाबाद में भी उपलब्ध है। टोइंग अपने ऐप पर खाने और पेय पदार्थों की सबसे कम कीमत का वादा करता है और यह गारंटी देता है कि ऐप पर मिलने वाली कीमतें रेस्टोरेंट के टेबल मेन्यू की कीमतों के बराबर या उससे कम होंगी। इसके अलावा किसी भी ऑर्डर पर कोई पैकेजिंग चार्ज या प्लेटफॉर्म फीस नहीं ली जाती। इससे टोइंग बाजार में उपलब्ध सबसे किफायती फूड डिलीवरी ऐप बन जाता है। उपयोगकर्ता 99 रुपये से कम में बिरयानी, बर्गर और बाउल जैसे कई तरह के व्यंजन ऑर्डर कर सकते हैं।
टोइंग को 2025 की दूसरी छमाही में पुणे में पहले शहर के रूप में लॉन्च किया गया था। अब यह मुंबई में भी लाइव हो गया है और शहर के कई प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले से ही इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध हैं। टोइंग का किफायती और कम कीमत वाला मॉडल नौकरी करने वाले युवाओं और कॉलेज छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय है, जिससे नए शहरों में इसका विस्तार तेजी से हो रहा है। रोजमर्रा के खर्च को ध्यान में रखते हुए टोइंग अपने उपयोगकर्ताओं को बेहतर मूल्य और भरोसेमंद सेवा देने का प्रयास करता है। ऐप पर मुंबई के कई लोकप्रिय रेस्टोरेंट जैसे मेराकी, पंजाब डिपो, स्वीट कंट्री केक शॉप, बोरीवली बिरयानी सेंटर, सैंडविज़ा, थेपला हाउस, थियोब्रोमा, बर्गर किंग, फासोस, टैको बेल, वेंडीज़, डब्बा गरम, चारकोल ईट्स-बिरयानी एंड बियॉन्ड, टिब्स फ्रेंकी, वाईबीएफसी, चीलिजा-इंडिया का पिज़्जा, घोस्ट किचन्स, सड़क छाप, पीटुक, हाउस ऑफ बिरयान -बिरयानी, केप्सा एंड मोर, टी पोस्ट, माराकेश, रोल्स मैनिया-रोल्स, रैप्स एंड मोर और मैड मोमोज शामिल हैं। यहां उत्तर भारतीय व्यंजन जैसे छोले भटूरे, बिरयानी, नॉर्थ इंडियन डिश, चाइनीज, डेज़र्ट और फास्ट फूड जैसे पिज़्जा, बर्गर और मोमोज सहित कई तरह के भोजन विकल्प उपलब्ध हैं।
