अरुण कुमार गुप्ता
वर्ष २०१४ के लोक सभा चुनाव में वर्तमान प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी हर चुनावी सभा में देशवासियों से अच्छे दिन आने का झांसा दिए थे, हालांकि, देशवासी १२ साल बाद भी अच्छे दिन का इंतजार कर रहे हैं। हां! देशवासियों के अच्छे दिन भले ही नहीं आए लेकिन भाजपाइयों के अच्छे दिन जरूर आ गए हैं। प्रधानसेवक का झांसा यहीं नहीं रुका वर्ष २०१८ में उन्होंने नाले की गैस से चाय बनाने का अनोखा तजुर्बा ईजाद किया अब जब ईरान-अमेरिका के बीच जारी युद्ध के कारण देश में रसोई गैस की किल्लत हो रही है। पूरे देश में रसोई गैस के लिए हाहाकार मचा हुआ है तो लोगों प्रधानसेवक की २०१८ की बात याद आ रही है और लोग नाले की गैस से खाना पकाना शुरू कर दिए हैं। ऐसे में कांग्रेसी कहां पीछे रहने वाले हैं उन्होंने भी नाले की गैस से खाना पकाना शुरू कर दिया है। गैस सििंलडर की किल्लत को लेकर हरिद्वार के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगजीतपुर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नाले में पाइप डालकर गैस निकालने का प्रदर्शन करते हुए चाय बनाने का प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आरती भी उतारी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि मोदी सरकार एक ओर दावा कर रही है कि गैस सििंलडर की कमी नहीं है। दूसरी ओर उपभोक्ताओं को समय पर सििंलडर नहीं मिल पा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने नाले से गैस निकालकर चाय और पकौड़े बनाने की बात कही थी। इसी को आधार बनाकर कांग्रेस कार्यकर्ता नाले से पाइप डालकर गैस निकालने का प्रदर्शन कर रहे हैं।
