मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : ये इश्क का लफड़ा है, किसी को छोड़ा,...

आउट ऑफ पवेलियन : ये इश्क का लफड़ा है, किसी को छोड़ा, किसी को पकड़ा

अमिताभ श्रीवास्तव

न न केवल हार्दिक पंड्या ही एकमात्र उदाहरण नहीं हैं बल्कि पूरी दुनिया में कई खिलाड़ियों के साथ यही सब देखने को आए दिन मिल जाता है कि इश्क के लफड़े में कोई किसी को छोड़ता है तो कोई किसी को पकड़ता है। अब देखिये न ताजा मामला है फुटबॉल जगत के मशहूर क्लब आर्सेनल के दिग्गज एडू गैस्पर की बेटी को दुनिया की सबसे हॉट फुटबॉलर अलीशा लेहमन के पूर्व प्रेमी डगलस लुइज से प्यार हो गया है। २७ वर्षीय डगलस लुइज लेहमन के साथ चार साल रहने के बाद अलग हो गए। अलग होने का कारण १९ वर्षीया डूडा गैस्पर है, जिससे वो इन दिनों डेट कर रहा है। ठीक- ठीक हार्दिक पंड्या की तरह लुइज ने भी अपने संबंध को सार्वजनिक किया है और इस हफ्ते इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक साथ एक लव-अप तस्वीर साझा कर इसका सबूत भी दिया। ये इश्क का लफड़ा ऐसा है कि दीन दुनिया नजर नहीं आती वे भी लगभग हर जगह एक-दूसरे के गले में हाथ डालकर चलते हैं, अपनी बाहों में एक-दूसरे को भरकर तस्वीर लेते हुए देखे जा सकते हैं। इंस्टा पर इस जोड़े ने मीठे संदेश साझा किए हैं, डूडा ने लिखा ‘आप मेरी सबसे बड़ी निश्ंिचतता हैं तो लुइज ने जवाब दिया, ‘आपको खुश करना मेरी प्राथमिकता होगी।
फॉर्मूला की नई सनसनी
जिसके जीवन में रफ्तार ही सबसे महत्वपूर्ण है और देखिये इस रफ्तार को कि अभी वो केवल १९ साल की है और उसने फॉर्मूला वन रेस में अपना नाम दुनिया में मशहूर कर दिया। जी हां, आज मोटरस्पोर्ट जगत की सबसे हॉट, सुंदरी व होनहार ड्राइवरों में से एक बन गर्इं है रेचल रॉबटर्सन। रेचल स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में पली-बढ़ीं और खेल में कोई पृष्ठभूमि न होने के बावजूद, उसने २०२२ में प्रतिस्पर्धी कार्टिंग शुरू की। एक साल के भीतर ही, वह ब्रिटिश कार्ट चैंपियनशिप में दुनिया के कुछ बेहतरीन युवा ड्राइवरों के साथ प्रतिस्पर्धा कर रही थीं। २०२४ के अंत में, रेचल को ५० से अधिक अग्रणी युवा ब्रिटिश ड्राइवरों में से चुना गया और उन्हें २०२५ रेडिकल कप यूके में रेडिकल रेसिंग रिबेल्स के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिला। कारों में अपने पहले ही सीजन में, उन्होंने कई पोडियम स्थान हासिल किए और चैंपियनशिप में कुल मिलाकर तीसरे स्थान पर रहीं। सितंबर २०२५ में रेचल ने स्पेन के नवरा में आयोजित एफ १ अकादमी रूकी टेस्ट में भाग लिया, जहां उन्होंने ट्रैक पर और ट्रैक के बाहर दोनों जगह अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। इसके फलस्वरूप, उन्हें नवंबर २०२५ में लास वेगास में आयोजित एफ १ अकादमी वीकेंड में स्टैंड-इन ड्राइवर के रूप में रेस करने का अवसर मिला। रेचल ने अपने पहले ही मुकाबले में चौथा स्थान हासिल किया-जो इस सीरीज में किसी भी रिप्लेसमेंट या वाइल्डकार्ड ड्राइवर द्वारा प्राप्त किया गया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। रेचल अब इस वर्ष २०२६ में एफ१ अकादमी ग्रिड में शामिल होंगी और हाईटेक द्वारा संचालित प्यूमा कार चलाएंगी। वर्तमान में विल्टशायर में रहने वाली राहेल, अपने रेसिंग करियर के साथ-साथ मोटरस्पोर्ट इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी कर रही हैं।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)

अन्य समाचार