नीना गुप्ता इन दिनों अपनी किसी फिल्म नहीं बल्कि प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि ६६ साल की एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं। अब नीना गुप्ता ने खुद इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे मजाकिया अंदाज में खारिज कर दिया है। एक मीडिया पोर्टल से बातचीत में उन्होंने हंसते हुए कहा कि अब बस यही बाकी रह गया था कि उनकी रियल लाइफ में भी ‘बधाई हो’ जैसी कहानी बन जाए। उन्होंने साफ किया कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं। दरअसल जिस दिन का वीडियो वायरल हुआ, उस दिन उन्होंने मोटे कपड़े वाली साड़ी पहनी थी, जिसकी वजह से उनका लुक थोड़ा भारी लग रहा था। नीना ने कहा कि इस उम्र में प्रेग्नेंसी की चर्चा उन्हें मजेदार लगती है और यह भी दिखाता है कि समाज की सोच धीरे-धीरे बदल रही है। यह अफवाह तब पैâली जब वह हैदराबाद में एक वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुई थीं।
