मुख्यपृष्ठसमाचारटीएमयू में दीक्षांत समारोह कल...अभिनंदन को सजा भव्य पंडाल

टीएमयू में दीक्षांत समारोह कल…अभिनंदन को सजा भव्य पंडाल

सामना संवाददाता / मुरादाबाद

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के 14 मार्च को होने वाले दीक्षांत समारोह- 2026 की तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं। मेहमनों के अभिनंदन के लिए भव्य पंडाल सजकर तैयार है। मुरादाबाद के आला अफसरों- डीएम अनुज सिंह, एसएसपी श्री सतपाल अंतिल के संग कुलाधिपति सुरेश जैन ने दीक्षांत समारोह- 2026 की तैयारियों का आज शाम जायजा लिया। इस मौके पर एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, ग्रुप वाइस चेयरमैन मनीष जैन और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर  अक्षत जैन की भी मौजूदगी रही। इन अफसरों ने आला प्रबंधन से मेहमानों के आगमन से लेकर प्रस्थान तक के बंदोबस्त को समझा। उल्लेखनीय है, दीक्षांत समारोह में स्वास्थ्य एवम् परिवार कल्याण और रसायन एवम् उर्वरक मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री जेपी नड्डा बतौर मुख्य अतिथि आ रहे हैं। नड्डा के अलावा यूपी के उप मुख्यमंत्री एवम् चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण मंत्री ब्रजेश पाठक, यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह भी दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। ये मेहमान 36 रिसर्च स्कॉर्ल्स को पीएचडी के अलावा 108 गोल्ड, 105 रजत और 98 ब्रांज मेडल्स देकर स्टुडेंट्स को सम्मानित करेंगे। समारोह में कुल 6,041 स्टुडेंट्स डिग्री से अलंकृत किए जाएंगे।ये अतिथि पूर्वाह्न 10.30 बजे कैंपस पहुंचेंगे और करीब तीन घंटे रूककर समारोह में स्टुडेंट्स को डिग्री और मेडल्स वितरण के संग अपना मंगल आशीर्वाद देंगे। अतिथियों के स्वागत के लिए कैंपस में चौतरफा होर्डिंग्स सज गए हैं। यूनिवर्सिटी में जगह-जगह पंडालों के माध्यम से स्टुडेंट्स नृत्य और लोकगीतों के जरिए विभिन्न राज्यों की संस्कृति प्रस्तुत करेंगे।

अन्य समाचार