मुख्यपृष्ठग्लैमररणवीर सिंह की "धुरंधर द रिवेंज" की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही...

रणवीर सिंह की “धुरंधर द रिवेंज” की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही दर्शकों में भारी उत्साह

सोम मिश्रा “शिवम”

जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की बहुप्रतीक्षित फिल्म “धुरंधर द रिवेंज” की एडवांस बुकिंग आज से देशभर के सिनेमाघरों में शुरू हो गई है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक दे सकती है।

बड़े पैमाने पर बनी यह फिल्म दर्शकों को जबरदस्त एक्शन, रोमांचक ड्रामा और जासूसी की कहानी के साथ एक अलग तरह का सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।

फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। यह स्पाई एक्शन थ्रिलर बदले की कहानी पर आधारित है, जिसमें कई दमदार किरदार देखने को मिलेंगे। फिल्म में आर माधवन रणनीतिक मास्टरमाइंड अजय सान्याल के किरदार में हैं, अर्जुन रामपाल खतरनाक आईएसआई मेजर इकबाल की भूमिका निभा रहे हैं और संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के दमदार किरदार में नजर आएंगे।

जियो स्टूडियोज प्रस्तुत और बी62 स्टूडियोज प्रोडक्शन की इस फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और निर्मित किया है। फिल्म को ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है।

“धुरंधर द रिवेंज” हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सहित पांच भाषाओं में रिलीज होगी। यह हाई ऑक्टेन स्पाई एक्शन थ्रिलर आगामी 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि इस बार फिल्म की रिलीज गुडी पड़वा और उगादी के मौके पर, तथा ईद से पहले हो रही है।

अन्य समाचार