मुख्यपृष्ठनए समाचारसिलिंडर की कमी से बेस्ट कैंटीन पर बड़ा असर ... बेस्ट वर्कर्स...

सिलिंडर की कमी से बेस्ट कैंटीन पर बड़ा असर … बेस्ट वर्कर्स यूनियन ने प्रशासन से मांगी मदद

द्रुप्ति झा / मुंबई
दुनियाभर में युद्ध जैसे हालात का इंटरनेशनल लेवल पर फ्यूल सप्लाई पर बड़ा असर पड़ा है। सिलिंडर की कमी का असर बेस्ट के अलग-अलग डिपो की वैंâटीनों पर पड़ रहा है। इससे कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। इसलिए बेस्ट वर्कर्स यूनियन ने मांग की है कि बेस्ट एडमिनिस्ट्रेशन कुछ ठोस कदम उठाए। इस गंभीर स्थिति से बेस्ट वैंâटीन काफी प्रभावित हो रही हैं। लगभग २५,००० बेस्ट कर्मचारी (ड्राइवर, ट्रांसपोर्टर और वर्कशॉप कर्मचारी) यात्रियों की सेवा करते हैं। ये कैंटीन इन कर्मचारियों के लिए हेल्दी और समय पर खाना पाने का मुख्य सहारा हैं, जहां पर खाने के लाले पड़े हुए है। गैस सिलिंडर की कमी के कारण कई वैंâटीन बंद होने के कगार पर हैं। अगर ये वैंâटीन बंद हो जाती हैं, तो कर्मचारियों को बहुत परेशानी होगी। यूनियन ने डर जताया है कि इससे उनकी सेहत पर असर पड़ सकता है और बदले में कंपनी की एफिशिएंसी पर भी असर पड़ सकता है। कर्मचारियों का कहना है कि जहां तक हो सके, वैंâटीन में इलेक्ट्रिक इंडक्शन जैसे दूसरे तरीकों की इजाजत दी जानी चाहिए। चूंकि कंपनी एक जरूरी सर्विस है, इसलिए डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर या संबंधित पेट्रोलियम कंपनियों से संपर्क करके वैंâटीन के लिए गैस कोटा रिजर्व करने की कोशिश की जानी चाहिए। जब तक हालात नॉर्मल नहीं हो जाते, वैंâटीन कॉन्ट्रैक्टर के लिए कुछ टेक्निकल नियमों में ढील दी जानी चाहिए ताकि कर्मचारियों को रिप्रâेशमेंट मिलता रहे।

अन्य समाचार