मुख्यपृष्ठसमाचारधर्म कर्म से जीवन धन्य होता है : उपमन्यु

धर्म कर्म से जीवन धन्य होता है : उपमन्यु

मथुरा। प्रख्यात भागवत प्रवक्ता ठाकुर संजीव कृष्ण ने कहा कि जो लोग माया के बीच रहकर भी धर्मनिष्ठ आचरण करते हैं, भागवत कथा और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन करते हैं तथा करवाते हैं, वे कलयुग में भी पुण्य आत्मा माने जाते हैं।

इस अवसर पर एनयूजेआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने कहा कि धर्म और कर्म से ही मानव जीवन धन्य बनता है।

छावनी परिषद मथुरा के पूर्व वाइस चेयरमैन श्री उपमन्यु एडवोकेट ने भागवत पीठ पर आरती की। इसके बाद भागवत आचार्य श्री संजीव कृष्ण ठाकुर ने उन्हें अटेरिया उढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं कार्यक्रम के आयोजक रेबा के प्रधान रवि शर्मा और उनकी पत्नी ने भी श्री उपमन्यु को उत्तरीय ओढ़ाकर तथा गदा भेंट कर मंच पर सम्मानित किया।

इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें भूपेंद्र अग्रवाल, पुष्पेंद्र लवानिया, अतुल पाराशर एडवोकेट सहित अन्य नागरिक शामिल थे।

विशाल पंडाल में भागवत कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ उमड़ी कि लोगों के बैठने की जगह कम पड़ गई। पंडाल में गूंजते “कन्हैया की जय”, “राधा कृष्ण की जय” और “गिरिराज धरण की जय” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा परिसर धार्मिक आस्था की गंगा में डूब गया हो।

अन्य समाचार