मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतितेलियानी गांव में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

तेलियानी गांव में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

रामनगर, बाराबंकी। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत तेलियानी में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। रविवार को विधिवत पूजा-अर्चना और कलश स्थापना के साथ कथा का शुभारंभ किया गया। अयोध्या धाम से पधारे कथा वाचक प्रेम भूषण महाराज एवं आशीष महाराज ने श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार ग्राम तेलियानी में यह धार्मिक आयोजन मुख्य यजमान पूर्णिमा जायसवाल, अभिषेक जायसवाल और अनुपम जायसवाल के सहयोग से कराया जा रहा है। कथा वाचकों ने अपने प्रवचनों में भगवान की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन के कष्ट दूर होते हैं और उसे आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है।

कथा के दौरान भगवान की मनोहारी झांकियां भी प्रस्तुत की जा रही हैं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक कार्यक्रम 13 मार्च से 20 मार्च तक प्रतिदिन आयोजित होगा। इस दौरान कथा, भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पावन कथा का श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाने की अपील की गई है। इस अवसर पर राम प्रताप मिश्रा सहित क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

अन्य समाचार