मुख्यपृष्ठखेल‘जल्दी कर ले शादी'

‘जल्दी कर ले शादी’

आईसीसी टी२० वर्ल्ड कप २०२६ में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबका ध्यान खींचा। उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ ९७ रन की नाबाद पारी खेली। इसके बाद सेमीफाइनल में ८९ रन और फाइनल में भी ८९ रन बनाकर टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान संजू सैमसन ने अपने ओपनिंग जोड़ीदार अभिषेक शर्मा को एक मजेदार सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि अभिषेक टीम के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और उन्हें जल्दी शादी कर लेनी चाहिए। दरअसल, अभिषेक शर्मा अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ अपने लुक्स के कारण भी पैंâस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। बातचीत के दौरान संजू ने कहा कि जब भी टीम कहीं जाती है और बस से उतरती है तो पैंâस सिर्फ अभिषेक-अभिषेक का नाम पुकारते हैं। संजू ने मजाक में कहा कि टीम के बाकी खिलाड़ियों को इससे थोड़ी जलन भी होती है, लेकिन उन्हें अभिषेक की लोकप्रियता देखकर बहुत खुशी होती है। मैं इसके लिए बहुत खुश हूं और तू जल्दी शादी कर ले।

अन्य समाचार