टीम इंडिया के टी२० कप्तान सूर्यकुमार यादव जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी देविशा शेट्टी प्रेग्नेंट हैं और हाल ही में उनके बेबी शॉवर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टी२० वर्ल्ड कप २०२६ के दौरान ही देविशा की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई थी, लेकिन अब इस वीडियो के बाद इसकी पुष्टि हो गई है। वायरल वीडियो में सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी का हाथ पकड़े हुए कार्यक्रम में एंट्री करते नजर आ रहे हैं। दोनों की शादी ७ जुलाई २०१६ को हुई थी। उस समय सूर्यकुमार सिर्फ आईपीएल में खेलते थे और शादी के करीब पांच साल बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। हाल ही में सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर टी२० वर्ल्ड कप २०२६ का खिताब जीता। बेबी शॉवर से एक दिन पहले सूर्यकुमार आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और कोच गौतम गंभीर के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में आशीर्वाद लेने भी पहुंचे थे।
