राजेश सरकार
प्रयागराज। रविवार शाम को एक तेज रफ्तार कार नैनी- मिर्जापुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार चालक खीरी निवासी अजय घायल हो गया। जबकि उसके साथ यात्रा कर रहे चार अन्य लोग सुरक्षित बच गए।
दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर नैनी कोतवाल बृजकिशोर गौतम अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायल चालक अजय को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। फिर स्थानीय लोगों की मदद से पलटी हुई कार को सीधा कराया गया।
