मुख्यपृष्ठविश्वट्रंप का बड़ा गेमप्लान ... अब वॉर में होगी AI की एंट्री!...

ट्रंप का बड़ा गेमप्लान … अब वॉर में होगी AI की एंट्री! …दुश्मन देश पर कब-कब करने हैं ड्रोन हमले, बताएगा चैटजीपीटी

युद्ध की रणनीति आंकने में मदद करेगा एआई
एजेंसी / वॉशिंगटन
खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के बीच अमेरिका ने अब तकनीक का ऐसा दांव चला है, जिससे युद्ध का तरीका ही बदल सकता है। अमेरिकी रक्षा ठेकेदार पैलंटिर ने सेना के लिए एक खास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सिस्टम तैयार किया है, जो अब सीधे युद्ध के मैदान में रणनीति बनाने में मदद करेगा। इस सिस्टम में एआई कंपनी एंथ्रोपिक के विकसित किए गए चैटबॉट ‘क्लॉड’ को शामिल किया गया है। दावा किया जा रहा है कि यह तकनीक युद्ध के दौरान मिलने वाले विशाल डेटा का विश्लेषण कर दुश्मन की गतिविधियों का तुरंत पता लगाने और सटीक निर्णय लेने में सेना की मदद करेगी। बता दें कि यह एआई सिस्टम युद्ध की संभावित रणनीतियां भी तैयार करता है। इसमें हवाई हमला, तोपखाने का इस्तेमाल या जमीन पर सैनिक तैनात करने जैसे विकल्प सुझाए जाते हैं। जब कमांडर किसी योजना को मंजूरी देता है तो यह सॉफ्टवेयर आगे की तकनीकी प्रक्रिया भी तय करता है। जैसे सैनिकों की मूवमेंट का रास्ता तय करना और दुश्मन के संचार तंत्र को बाधित करने के लिए जैमिंग सिस्टम की योजना बनाना।

इस सिस्टम में एआई कंपनी एंथ्रोपिक के विकसित किए गए चैटबॉट ‘क्लॉड’ को शामिल किया गया है। दावा किया जा रहा है कि यह तकनीक युद्ध के दौरान मिलने वाले विशाल डेटा का विश्लेषण कर दुश्मन की गतिविधियों का तुरंत पता लगाने और सटीक निर्णय लेने में सेना की मदद करेगी।

दुश्मन की हर चाल पर ‘चैटबॉट’ से नजर
एक रिपोर्ट के अनुसार, चैटबॉट दुश्मन देश की हर चाल पर नजर रखेगा। यह एआई सिस्टम रडार और सैटेलाइट इमेजरी का विश्लेषण कर संदिग्ध सैन्य गतिविधियों की पहचान कर सकता है। किसी

अन्य समाचार