मुख्यपृष्ठखेल‘मेरी बीवी आ रही है’

‘मेरी बीवी आ रही है’

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका क्रिकेट प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक मजेदार वाकया है। यह घटना तब हुई जब दुबे किसी बिल्डिंग के बाहर खड़े थे और वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें देखकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो में दुबे थोड़े हैरान नजर आए, लेकिन जल्दी ही मुस्कुराते हुए पैपराजी से बातचीत करने लगे। उन्होंने मजाक में कहा, ‘मेरी बीवी आ रही है, उसके साथ वीडियो बना लेना।’ उनका यह हंसमुख और हल्का-फुल्का अंदाज वहां मौजूद लोगों को भी खूब हंसा गया। कुछ समय बाद दुबे ने मजाक में पैपराजी से वीडियो डिलीट करने की बात भी कही। इस वीडियो में उनका सहज और मजाकिया अंदाज पैंâस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच शिवम दुबे की इस खिलंदड़, इंसानियत भरी मुस्कान की खूब तारीफ हो रही है।

अन्य समाचार