मुख्यपृष्ठधर्म विशेषदुर्लभ फल देगा लक्ष्मी योग

दुर्लभ फल देगा लक्ष्मी योग

नवरात्रि में पूजन से लक्ष्मी प्राप्ति का शुभ योग बनता है। विद्वानों के अनुसार इस कालखंड में ग्रह-नक्षत्र मिलकर लक्ष्मी योग बनाते हैं। इसलिए इस लक्ष्मी योग में अगर आप लक्ष्मी प्राप्ति के लिए कुछ छोटे छोटे उपाय करें तो आपके घर में खुशहाली बनी रह सकती है। साथ ही हमेशा के लिए आपके घर में लक्ष्मी का निवास भी हो सकता है।
नवरात्रि में पंचमी को लक्ष्मी जी की तिथि माना हैं इस दिन लक्ष्मी के उपाय करने से लक्ष्मी जी की विशेष कृपा होती है। नवरात्री में पंचमी पर लक्ष्मी के साथ धन एवं ऐश्वर्य के अधिपति देवता शुक्र का भी दिन है इसलिए इस दिन अगर धन प्राप्ति के कोई उपाय करें तो निश्चित ही लाभ मिलेगा।
इसलिए शुक्रवार और पंचमी का दिन धन संबंधित प्रयोग के लिए सर्वश्रेष्ट माना गया है।
-लक्ष्मी जी को कमल पुष्प और कमल गट्टे अर्पित करें।
-सोने या चांदी की लक्ष्मी प्रतिमा का पूजन कर के धन स्थान पर रखें।
– सात शुक्रवार तक १० वर्ष से कम उम्र की कन्याओं को गाय के दूध की खीर खीलाएं तो आपको जल्दी ही इसके शुभ परिणाम मिलेंगे।
-धन प्राप्ति के लिए आप अपने पास चांदी का शुक्र यंत्र रखें।
-भोजपत्र पर लाल चंदन से श्रीं: लिख कर उसकी पूजा करें।
-स्फटिक श्री यंत्र की स्थापना करें तो आपके घर में दो तरफ से लक्ष्मी आएगी।
-मां लक्ष्मी को शुद्ध गाय के घी का दीपक लगाएं।
-सुगंधित सफेद फूल महालक्ष्मी जी को चढ़ाएं।
-पिता से सोना लेकर धारण करें या धन स्थान पर रख कर पूजा करें तो जल्दी ही कमाई का अन्य साधन मिल जाएगा।
-भाई या बहन को शुक्र देव के लिए सफेद वस्त्र के साथ चांदी का सिक्का दें।
-माता से सफेद कपड़े में चावल और चांदी का सिक्का लेकर धन स्थान पर रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी।

अन्य समाचार