मुख्यपृष्ठग्लैमर‘वाइफ जोक’ पड़ा भारी

‘वाइफ जोक’ पड़ा भारी

विक्की कौशल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक शादी में स्टेज पर दूल्हे से बातचीत करते नजर आते हैं। विक्की कौशल कहते हैं, ‘हाउज द जोश?।’ इस बात पर लोग जवाब देते हैं, ‘हाई सर।’ फिर विक्की मजाकिया अंदाज में कहते हैं, ‘मैंने देखा है कि बैचलर्स का जोश हमेशा हाई रहता है। हम शादी-शुदा लोगों का जोश साल दर साल कम होता रहता है। लेकिन टेंशन लेने की बात नहीं है, ४ दिन में जोश कम नहीं होता।’ हालांकि उनका यह मजाक कई लोगों को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे ‘वाइफ जोक’ बताते हुए आलोचना की और कहा कि आज के समय में ऐसे कमेंट्स पुराने और दकियानूसी लगते हैं। कुछ लोगों ने उनकी ‘ग्रीन फ्लैग’ इमेज पर भी सवाल उठाए। इस वीडियो पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, जहां कुछ इसे हल्का मजाक मान रहे हैं, वहीं कई यूजर्स इसे असंवेदनशील बता रहे हैं।

अन्य समाचार