मुख्यपृष्ठनए समाचारपत्नी से नफरत, रु. ६ लाख की सुपारी, फिर खौफनाक मौत!

पत्नी से नफरत, रु. ६ लाख की सुपारी, फिर खौफनाक मौत!

सामना संवाददाता / मुंबई
साकीनाका पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने प्रेमिका को पाने के लिए पत्नी की हत्या करने की सुपारी दे डाली। हत्या को सुसाइड बताने का प्लान बनाया गया ताकि उसकी गिरफ्तारी न हो सके, फिर भी उसका सारा प्लान चौपट हो गया और गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुरू में जिसे पवई अपार्टमेंट में सुसाइड का मामला माना जा रहा था, अब वह कथित कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का मामला बन गया है। जांच अधिकारी का दावा है कि एक आदमी ने अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची, क्योंकि वह उससे नफरत करता था और दूसरी महिला से मोहब्बत करता था। प्रेमिका से शादी करने के लिए उसने पत्नी को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। सुपारी किलर से संपर्क कर ६ लाख रुपए में पत्नी का मर्डर करने का सौदा तय हुआ। शख्स ने सुपारी किलर से यह भी कहा था कि हत्या इस तरह होनी चाहिए कि वह सुसाइड लगे। पूरी प्लानिंग के साथ पत्नी को मौत के घाट उतारा गया, फिर भी पति की साजिश बेपर्दा हो गई और वह धर लिया गया। पुलिस ने ४० साल के सखाराम चौधरी और उसके तीन सुपारी किलरों को ३५ साल की गीता चौधरी की हत्या की साजिश रचने और फिर उसे पंखे से लटकाकर आत्महत्या का नाटक करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। चौधरी हार्डवेयर की दुकान का मालिक और चांदिव्ली के संघर्ष नगर का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी तथा १२ और ५ साल के दो बच्चों के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी किसी दूसरी औरत के साथ रिलेशनशिप में था और वह उसके साथ शादी करना चाहता था, लेकिन पत्नी बीच में रोडा बनी हुई थी, इसलिए उसने पत्नी का कत्ल करने का प्लान बनाया। हत्या को अंजाम देने के लिए आरोपी ने सुपारी किलर के साथ ६ लाख रुपए में मामला तय किया। पुलिस के मुताबिक, गीता दोपहर में घर पर अकेली थी और बच्चे स्कूल गए हुए थे, उसी वक्त तीन कॉन्ट्रैक्र घर में घुसे और उसका गला घोंट दिया। बाद में हत्या को सुसाइड दिखाने के लिए लाश को किचन के सीलिंग पैâन से लटका दिया। यह घटना तब सामने आई जब कपल का १२ साल का बेटा ट्यूशन से लौटा और उसने दरवाजा बंद पाया। उसने अपने पिता को फोन किया, तो चौधरी आया, दरवाजा खोला और पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। साकीनाका पुलिस ने शुरू में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज की और बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए राजावाड़ी हॉस्पिटल भेज दिया। अंतिम संस्कार के बाद गीता के पिता ने राजस्थान के पाली जिले के रानी पुलिस स्टेशन में गड़बड़ी का आरोप लगाया। केस को मुंबई ट्रांसफर कर दिया गया क्योंकि घटना साकीनाका पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई थी। फोरेंसिक सुरागों से पता चला गीता का गला घोंटा गया था। पुलिस के मुताबिक, निशानों की दिशा, लंबाई और चौड़ाई अलग-अलग थी, जिससे साबित हुआ कि गीता की हत्या की गई है। पुलिस ने गीता के पति और तीनों सुपारी किलरों को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य समाचार