राजेश सरकार / प्रयागराज
केंद्रीय इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबद्ध राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय में बुधवार को सत्र 2025-26 का फ्रेशर और फेयरवेल समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई।
स्वाति सौंधिया ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी, जबकि तन्नू सिंह ने सीनियर्स के लिए भावपूर्ण पत्र पढ़ा। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में ग्रुप ए की कशिश अरोड़ा (बीकॉम तृतीय वर्ष) विजेता रहीं।
कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अजय प्रकाश खरे ने छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और अपने करियर में सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
फ्रेशर एवं फेयरवेल समारोह में मिस गौरव श्री का खिताब एरम फातिमा (बीए तृतीय वर्ष) को दिया गया। वहीं मिस फेयरवेल का खिताब कशिश अरोड़ा (बीकॉम तृतीय वर्ष) और सोनल पांडेय (बीए तृतीय वर्ष) को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रुति और स्वाति ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे, प्रो. नीलिमा सिंह, प्रो. नमिता यादव, डॉ. अश्वनी कुमार राय, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. यशस्वी पांडेय, नवीन पाठक सहित समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं।
