मुख्यपृष्ठग्लैमर‘धुरंदर द रिवेंज’ के साथ सिनेमाघरों में धमाल मचाएगा ‘राजा शिवाजी’ का...

‘धुरंदर द रिवेंज’ के साथ सिनेमाघरों में धमाल मचाएगा ‘राजा शिवाजी’ का धांसू फर्स्ट लुक टीजर

हिमांशु राज

मुंबई।  जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी अपने महत्वाकांक्षी ऐतिहासिक महाकाव्य ‘राजा शिवाजी’ का जोरदार फर्स्ट लुक टीजर विशेष रूप से सिनेमाघरों में पेश करने जा रहे हैं। यह बहुप्रतीक्षित टीजर 19 मार्च 2026 को रिलीज हो रही फिल्म ‘धुरंदर द रिवेंज’ के साथ थिएटर्स में दिखाया जाएगा। पेड प्रीव्यू 18 मार्च से शुरू होंगे।

यह भव्य टीजर केवल सिनेमाघरों में ही उपलब्ध होगा, जहां दर्शक पहली बार छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और विरासत पर आधारित इस शानदार सिनेमाई प्रस्तुति को देख सकेंगे। रितेश विलासराव देशमुख द्वारा अभिनीत और निर्देशित यह फिल्म विशाल स्तर पर निर्मित की गई है। यह एक ऐसे पुत्र की कहानी है, जिसने पवित्र प्रतिज्ञा ली और शक्तिशाली शासकों के विरुद्ध खड़े होकर स्वराज्य की नींव रखी।

फिल्म में संगीतकार अजय अतुल और विश्वप्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफर संतोष सिवन जैसे शीर्ष कलाकारों का योगदान है। फिल्मकार इस ऐतिहासिक गाथा को भाषाई सीमाओं से परे वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करना चाहते हैं, ताकि भारत की समृद्ध विरासत को सम्मान मिल सके।

जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और ज्योति देशपांडे व जेनेलिया देशमुख द्वारा मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले निर्मित ‘राजा शिवाजी’ 1 मई 2026 को विश्वभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म साहस, सम्मान और स्वराज्य के जन्म को समर्पित एक भव्य श्रद्धांजलि होगी। एक किंवदंती की गर्जना के साथ यह फिल्म भारत और विश्व भर में सिनेमाई उत्साह का नया अध्याय लिखने के लिए तैयार है।

अन्य समाचार