मुख्यपृष्ठखेलबाबर आजम की हरकत पर बोलीं एक्ट्रेस

बाबर आजम की हरकत पर बोलीं एक्ट्रेस

पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम का एक वीडियो कुछ समय पहले काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह एक इवेंट के दौरान एक्ट्रेस जुबाब राणा की तरफ देखते हुए नजर आए थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया और कई लोगों ने दोनों के बीच रिश्ते को लेकर भी कयास लगाने शुरू कर दिए थे। अब इस पूरे मामले पर खुद जुबाब राणा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे इस वायरल वीडियो और लिंकअप की खबरों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा कि उनके और बाबर के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने बताया कि लोगों ने उस वीडियो को देखकर खुद ही बातें बना लीं, जबकि असल में ऐसा कुछ नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्होंने ये सारी बातें सुनीं तो उन्हें यह काफी मजेदार लगीं। वहीं जब होस्ट ने पूछा कि लोगों को लगा कि बाबर उनकी तरफ देख रहे थे, तो इस पर जुबाब ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आया कि उस वीडियो में ऐसा क्या था, जिसे इतना बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया।

अन्य समाचार