विराट कोहली आईपीएल २०२६ के लिए बंगलुरु पहुंच चुके हैं। १८ मार्च को उनके शहर पहुंचने का वीडियो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे काफी फिल्मी अंदाज में पेश किया गया। सभी टीमें इस समय टूर्नामेंट की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं। आईपीएल सीजन की शुरुआत २८ मार्च से होने जा रही है। पैंâस लंबे समय से कोहली के टीम से जुड़ने का इंतजार कर रहे थे और अब उनके आने के साथ ही वे आरसीबी वैंâप का हिस्सा बन गए हैं। वीडियो शेयर करते हुए टीम ने वैâप्शन में लिखा कि उन्हें देखने की जरूरत नहीं, बस इतना जानना काफी है कि वे आ रहे हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला २८ मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।
