उमेश गुप्ता/वाराणसी
गणगौर पर्व के तहत आयोजित सिंधारा कार्यक्रम में राजस्थानी लोक संस्कृति की रंग-बिरंगी छटा देखने को मिली। करीब 200 महिलाओं की मनोहारी प्रस्तुतियों ने भक्ति और परंपरा को सजीव कर दिया। महमूरगंज स्थित एक लॉन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एडीजी पुलिस वाराणसी पीयूष मोडिया व विशिष्ट अतिथि स्वाति मित्तल ने किया। गणगौर से जुड़े लोकगीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मुग्ध कर दिया। अध्यक्ष कमल अग्रवाल व मंत्री राम बूबना ने गणगौर को नारी श्रद्धा और परंपरा का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र का संदेश पढ़कर सुनाया गया। संचालन दीपक माहेश्वरी, पवन कुमार अग्रवाल, प्रीति बाजोरिया, ऋतु धूत, शानू जाजोदिया, पूजा चांडक व प्रीति ने किया। धन्यवाद अजय खेमका और स्वागत लाला चांडक ने किया। इस दौरान कमल अग्रवाल, राम बबूना, आरके चौधरी, लोकेंद्र करवा, उमाशंकर अग्रवाल, नवरतन राठी, गौरव राठी आदि रहे।
