मुख्यपृष्ठसमाचारनवसंवत्सर के अवसर पर पंचानपुर में निकाली गई भव्य मोटरसाइकिल शोभायात्रा, सैकड़ों...

नवसंवत्सर के अवसर पर पंचानपुर में निकाली गई भव्य मोटरसाइकिल शोभायात्रा, सैकड़ों रामभक्त हुए शामिल

अनिल मिश्र/ पटना

नवसंवत्सर एवं विक्रम संवत 2083 के शुभ आगमन के उपलक्ष्य में तथा आगामी 28 मार्च 2026 को आयोजित रामनवमी पूजा के अवसर पर रामभक्तों को आमंत्रित करने हेतु रामनवमी पूजा समिति, बिहार प्रदेश के गयाजी धाम के पंचानपुर बाजार के तत्वावधान में एक भव्य मोटरसाइकिल शोभायात्रा निकाली गई।

इस शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मोटरसाइकिलों के साथ शामिल हुए। पूरे मार्ग में “जय श्री राम” के गगनभेदी नारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। रामभक्त एक-दूसरे को हिंदी नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उत्साहपूर्वक आगे बढ़ते नजर आए।

यह शोभायात्रा पंचानपुर देवी मंदिर से प्रारंभ होकर पंचानपुर बाजार, नेपा, फतेहपुर, दरियापुर, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला, सिंघापुर, शिवनगर डिहुरी, मोकारिमचक, चैनपुरा, लभरा होते हुए पुनः पंचानपुर गांव पहुंची और अंत में महावीर मंदिर, पंचानपुर के समीप आकर संपन्न हुई।

इस दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया और भगवान का स्मरण किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित कुमार ने की। इस अवसर पर समिति के सचिव हरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष नीरज पाठक, संरक्षक कमल पासवान, अभिषेक गुप्ता, राहुल वर्मा, सूरज गुप्ता, सुधीर वर्मा, जयकांत, चंदन, नीरज, रागिनी, साधना पाठक, जिया कुमारी, अंशु कुमारी सहित गणपति फिल्म के निर्देशक आदर्श पाठक एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों रामभक्तों की उपस्थिति ने इसे भव्य और सफल बनाया।

अन्य समाचार