मुख्यपृष्ठनए समाचारबारामती में बगावत! ... सुनेत्रा पवार के खिलाफ कांग्रेस उतारेगी प्रत्याशी!

बारामती में बगावत! … सुनेत्रा पवार के खिलाफ कांग्रेस उतारेगी प्रत्याशी!

सामना संवाददाता / मुंबई
महाराष्ट्र की सियासत में बारामती उपचुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक भूचाल आ गया है। पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना में निधन से खाली हुई सीट पर जहां एक तरफ दादा गुट से उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को उम्मीदवार बनाए जाने की तैयारी है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी इस सीट से ताल ठोक दी है।
एनसीपी की नेता सुप्रिया सुले ने साफ कहा था कि वे सुनेत्रा पवार के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेंगी। जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने दो टूक कहा कि अगर एनसीपी चुनाव नहीं लड़ती तो कांग्रेस बारामती में उम्मीदवार उतारने पर गंभीरता से विचार करेगी। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने साफ संकेत दिया कि बारामती में पहले भी ‘पवार बनाम पवार’ की लड़ाई हो चुकी है और यह सीट भले ही एनसीपी की मानी जाती रही हो, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं।

सियासी तापमान हाई
बारामती और राहुरी विधानसभा सीटों पर २३ अप्रैल को मतदान होगा और ४ मई को नतीजे आएंगे। लेकिन उससे पहले कांग्रेस ने एलान कर सबकी धड़कने बढ़ा दी हैं।

अन्य समाचार