मुख्यपृष्ठखबरेंप्रति माह सुंदरकाण्ड सराहनीय कार्य : मंगलप्रभात लोढ़ा

प्रति माह सुंदरकाण्ड सराहनीय कार्य : मंगलप्रभात लोढ़ा

– कान्यकुब्ज भवन में मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव

मुंबई।  मुंबई के महालक्ष्मी स्थित कान्यकुब्ज भवन में श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर महाराष्ट्र के कैबिनेट मिनिस्टर मंगलप्रभात लोढ़ा समेत नवनिर्वाचित नगरसेवक अजय पाटील ने दर्शन किए। कान्यकुब्ज मंडल मुंबई में प्रति माह आयोजित होने वाली सुंदरकांड को लेकर लोढ़ा ने कहा कि वे अपने व्यक्तिगत अनुभव बताते हैं, “यह कार्य सराहनीय है और इससे समाज के लोगों में एकजुट रहने का बल मिलता है। वहीं कान्यकुब्ज भवन हमेशा लोगों की सेवा में खड़ा रहता है।”
इस अवसर पर कान्यकुब्ज मंडल मुंबई की तरफ से दोनों अतिथियों का सत्कार किया गया। वहीं मौके पर अरविंद अवस्थी, सत्यप्रकाश बाजपेई, अजय अ.शुक्ला, सत्यप्रसाद बाजपेई,रोहित तिवारी, जगतनारायण दीक्षित, शानू शुक्ला, भूपेश शुक्ला, जयश्री द्विवेदी, गीता शुक्ला, ममता शुक्ला, अर्चना दीक्षित आदि मान्यवर उपस्थित थे।

अन्य समाचार